मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, वारदात CCTV में कैद

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अधिवक्ता राजीव सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचा और बेहद करीब से गोली मार दी। गोली लगते ही राजीव सिंह मौके पर गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक की ओर भागा, लेकिन कुछ क्षण तक बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। बाद में बाइक स्टार्ट होते ही आरोपी फरार हो गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, वहीं अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में दो लोग बाइक से आते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक सफेद कपड़े पहने शख्स उतरकर देशी तमंचा लहराते हुए राजीव सिंह के पास पहुंचता है और बिना देर किए फायर कर देता है। इसके बाद वह तेजी से बाइक की ओर भागता नजर आता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अलीगढ़। खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडला में शनिवार देर रात पुरानी चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। पूर्व...
अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी
वाराणसी आरटीसी से 20 अप्रैल को यूपी पुलिस को मिलेंगी 491 महिला आरक्षी
लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.