लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत

लखनऊ। रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को कहा कि भारत पश्चिम एशिया संकट समेत किसी भी चुनौती का सामना करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर संभावित स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो लगातार हालात की निगरानी कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है।

यह भी पढ़े - आईएटी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, इच्छुक अभ्यर्थी जल्द करें रजिस्ट्रेशन

गोमतीनगर जन कल्याण महासभा के वार्षिकोत्सव में शामिल होकर रक्षा मंत्री ने लक्ष्मण मंडपम सहित 58.27 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कोविड जैसे वैश्विक संकट में भारत ने अपनी क्षमता साबित की है और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से निपटने के लिए भी देश पूरी तरह तैयार है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है और कई वैश्विक संस्थाएं भी भारत की संकट प्रबंधन क्षमता को स्वीकार करती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकार पर विश्वास बनाए रखें।

अपने संसदीय क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ का विकास सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है। सड़क, फ्लाईओवर, मल्टीलेवल पार्किंग, मेट्रो और शहरी कनेक्टिविटी की कई परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। शहर को देश के सबसे बेहतर शहरी केंद्रों में विकसित करने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। 

रक्षा क्षेत्र में लखनऊ की बढ़ती भूमिका पर उन्होंने कहा कि आगरा और कानपुर के साथ लखनऊ को डिफेंस नोड घोषित किया गया है। यहां BrahMos मिसाइल का निर्माण शुरू हो चुका है और पहली खेप सेना को सौंपी जा चुकी है। इसके अलावा कई रक्षा उपकरण निर्माण इकाइयां भी स्थापित की जा रही हैं।

इस मौके पर उन्होंने लखनऊ छावनी स्थित स्मृतिका युद्ध स्मारक में अत्याधुनिक लेज़र, लाइट और साउंड शो का उद्घाटन भी किया। करीब 30 मिनट का यह हिंदी मल्टीमीडिया शो भारतीय सेना के इतिहास, प्रमुख युद्धों और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को आधुनिक तकनीक के जरिए प्रस्तुत करता है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अलीगढ़। खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडला में शनिवार देर रात पुरानी चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। पूर्व...
अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी
वाराणसी आरटीसी से 20 अप्रैल को यूपी पुलिस को मिलेंगी 491 महिला आरक्षी
लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.