स्मार्ट होंगे बलिया के प्रमुख चौराहे, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

बलिया। शहर को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में नगर पालिका ने बड़ी पहल शुरू की है। नगर के 10 प्रमुख चौराहों के सौंदर्यकरण और आधुनिकीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत सभी प्रमुख चौराहों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि योजना के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों ने चौराहों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, जल निगम और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे तथा विभिन्न बिंदुओं पर संयुक्त कार्ययोजना तैयार की गई।

यह भी पढ़े - सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में यूपीएस थम्हनपुरा के 6 छात्र सफल, विद्यालय में हुआ सम्मान

उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री के प्रयासों से शासन ने इस परियोजना के लिए 3 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जबकि कुल लागत लगभग 5 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

योजना के तहत कलेक्ट्रेट चौराहा, कुंवर चौराहा, एनसीसी चौराहा, मिड्ढा चौराहा, चित्तू पांडे चौराहा, रेलवे चौराहा, कदंब चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, चौक और जैपलिनगंज चौराहा का व्यापक विकास किया जाएगा।

परियोजना में चौराहों पर एलईडी स्क्रीन, ट्रैफिक लाइट, बुलेट कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, आकर्षक लाइटिंग, डिवाइडर, फुटपाथ, पौधारोपण और पेंटिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यातायात को सुगम बनाने के लिए चौराहों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा।

इसके साथ ही, कई स्थानों पर विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर हटाकर व्यवस्थित किए जाएंगे। विशेष रूप से कलेक्ट्रेट और कुंवर चौराहे पर विद्युत व्यवस्था और पाइपलाइन को नए सिरे से दुरुस्त किया जाएगा।

परियोजना की खास बात यह है कि सभी चौराहों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए भूमिगत केबल बिछाई जाएगी और कंट्रोल रूम से कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि योजना पूरी होने के बाद शहर के चौराहे न केवल अधिक आकर्षक दिखेंगे, बल्कि यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों की फायरिंग, युवक गंभीर; जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अलीगढ़। खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडला में शनिवार देर रात पुरानी चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। पूर्व...
अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी
वाराणसी आरटीसी से 20 अप्रैल को यूपी पुलिस को मिलेंगी 491 महिला आरक्षी
लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.