Ballia News : पुलिस ने 12 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 83 हजार नकद व 5 बाइक बरामद

बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 83,010 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल और जुआ खेलने की सामग्री बरामद की है।

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ रसड़ा कस्बे में शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोप क्षेत्र स्थित उदय गोंड की बगिया में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

यह भी पढ़े - बरेली : फंदे पर लटकता मिला टेंट कारोबारी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पुलिस ने मौके से मोनू सिंह उर्फ प्रकाश सिंह, बाला लखन्दर बिन्द, अखिलेश पांडेय, संजय सिंह, अजमल अंसारी, मारकण्डेय चौहान, सुनील कुमार, नागेश्वर राजभर, जितेन्द्र चौहान, बब्बन राजभर, अविनाश राजभर और राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते, 83,010 रुपये नकद और 10 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने इस मामले में थाना रसड़ा में मु0अ0सं0 87/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.