दो सड़क हादसों में 47 यात्री घायल, महाकुंभ से लौट रहे थे बिहार

मऊ। मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात से शनिवार भोर तक पांच घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसे हुए, जिनमें कुल 47 यात्री घायल हो गए। इनमें 40 यात्री प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर बिहार लौट रहे थे, जबकि सात यात्री कुंभ में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

पहला हादसा: मिनी बस और डीसीएम में टक्कर

पहली दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार में हुई, जहां मिनी बस और डीसीएम गाड़ी में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे 40 यात्री घायल हो गए। सभी घायल बिहार के निवासी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भिजवाया।

दूसरा हादसा: पेड़ से टकराई बस

दूसरी दुर्घटना शनिवार तड़के करीब 5 बजे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर के पास हुई। बिहार से प्रयागराज जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे सात लोग घायल हो गए।

इस हादसे के घायलों का इलाज दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पहले हादसे में तेज रफ्तार और लापरवाही वजह बनी, जबकि दूसरे हादसे में ड्राइवर को झपकी आने का शक जताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: कन्नौज में स्कूल के अंदर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक और शिक्षिका निलंबित UP News: कन्नौज में स्कूल के अंदर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक और शिक्षिका निलंबित
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक सरकारी विद्यालय से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा...
बलिया: सरयू कटान से भोजपुरवा गांव अस्तित्व के संकट में, 200 परिवारों पर विस्थापन का खतरा
UP News: पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रा पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत; आरोपी हिरासत में
बलिया: सेना भर्ती की तैयारी कर लौट रहे तीन युवक आकाशीय बिजली की चपेट में झुलसे, एक वाराणसी रेफर
Ballia News : नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.