बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

बलिया (उप्र): वाराणसी–छपरा रेलखंड पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मऊ जिले के कुसमौर गांव निवासी मनोज बांसफोर के रूप में हुई है, जो अपने ससुराल सुरेमनपुर क्षेत्र में आया हुआ था। सुबह रेल ट्रैक पार करते समय वह अप इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़े - गर्भवती महिला से मारपीट के आरोप में सिपाही लाइन हाजिर, जांच सीओ बैरिया को सौंपी गई

सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.