Mathura News: बारात में पहुंचे बदमाशों ने दूल्हे को मारी गोली, मचा हड़कंप

UP News : मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के फरीदमपुर गांव में बुधवार की रात बदमाशों ने दूल्हे को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। गोली दूल्हे की जांघ में लगी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद दूल्हा फिर से मंडप पहुंचा। इसके बाद शादी की बाकी रस्में पूरी कराई गईं और दूल्हा, दुल्हन को लेकर चला गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव दमुआका निवासी गौरव की शादी नौहझील के गांव फरीदमपुर के रहने वाले निरंजन सिंह की पुत्री सोनम के साथ तय थी। बुधवार रात गौरव बारात लेकर कृष्णा मैरिज होम पहुंचा। बारात चढ़त के दौरान 5-6 बदमाश पहुंचे और गौरव को गोली मार दिये। इससे दूल्हा लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वही, घटना से अफरातफरी मच गई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बाद दूल्हा बारात में पहुंचा और पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शादी की बची रस्में पूरी कराई गईं। थाना प्रभारी ने बताया कि शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर चला गया। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘हस्तिनापुर के वीर’ में एकलव्य की एंट्री से दुविधा में गुरु द्रोणाचार्य, जितेन लालवानी बोले- यह सिर्फ शिष्य चुनने की बात नहीं ‘हस्तिनापुर के वीर’ में एकलव्य की एंट्री से दुविधा में गुरु द्रोणाचार्य, जितेन लालवानी बोले- यह सिर्फ शिष्य चुनने की बात नहीं
मुंबई: सोनी सब का शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ पांडवों और कौरवों के बचपन की अनकही कहानियों को पर्दे पर जीवंत...
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ ने पूरे किए 1300 एपिसोड, करुणा पांडे बोलीं- पुष्पा मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गई है
अपना दल (एस) का 10वां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 9 अगस्त को, सोशल मीडिया और AI के इस्तेमाल पर मिलेगा प्रशिक्षण
‘फील बनाते हैं’ हुआ रिलीज: अमित त्रिवेदी का फील-गुड ट्रैक बना कॉलेज रोमांस का नया एंथम
ये फितूर तेरा रिव्यू: कॉलेज लाइफ की पुरानी यादों को नए अंदाज में पेश करती जीत-सौम्या की कहानी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.