- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- महोबा
- Mahoba News: पुरानी रंजिश के चलते गोली... नौ लोग घायल, पीएसी और पुलिस बल तैनात, गांव में भय का माहौल...
Mahoba News: पुरानी रंजिश के चलते गोली... नौ लोग घायल, पीएसी और पुलिस बल तैनात, गांव में भय का माहौल
महोबा में पुरानी रंजिश में चली गोली।
महोबा में पुरानी रंजिश में गोली चल गई। गोली चलने से नौ लोग घायल हो गए। इस घटना से भगदड़ मच गई, आसपास के लोग अपने अपने घरों में दुबक गए।
महोबा: थाना पनवाड़ी के ग्राम वैंदो में पुरानी रंजिश के चलते पिता पुत्र ने घर में घुसकर फायरिंग की, जिससे एक ही परिवार की चार महिलाओं समेत 9 लोग घायल हो गया। इस घटना से भगदड़ मच गई, आसपास के लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में भय और दहशत व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीएसी और पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर गांव के लोग घरों में दुबक गए। गोलीबारी होने से घर पर चीख पुकार मच गई, जिसे जहां जगह मिली वह वहां दुबक गया। हमलावारों द्वारा की गई फायरिंग से प्रभा तिवारी, विमलेंद्र तिवारी, वंदना, जगदीश, रवींद्र, मोनू, सुशील, रानी, सुगन्ध देवी सहित 9 लोग घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चार की हालत नाजुक होने पर उन्हेें मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई। पुलिस ने हमलावर पिता नरेंद्र तिवारी और पुत्र जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सुरक्षा दृष्टि को लेकर गांव में पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। गांव में घटी घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
