जिलाधिकारी ने जनपद के पांच विधान सभाओं में सम्पन्न होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का लिया जायजा

महराजगंज- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद महराजगंज के पांचों विधान सभाओं में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को सकुशल एवं भव्यतापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी/ सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। सदर स्थित महालक्ष्मी लॉन में सामूहिक विवाह हेतु नोडल अधिकारी अतुल कुमार खण्ड विकास अधिकारी सदर को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार  विकास खण्ड परिसर परतावल के लिए अमरनाथ पांडेय विकास खण्ड अधिकारी परतावल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

 विकास खण्ड परिसर निचलौल में शमा सिंह खण्ड विकास अधिकारी निचलौल  तथा नौतनवा में विकास खण्ड परिसर लक्ष्मीपुर के लिए नोडल अधिकारी अमित मिश्रा खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर को नामित किया गया है।  विधानसभा फरेन्दा के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह हेतु कृष्णकांत शुक्ल, खण्ड विकास अधिकारी फरेंदा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ।शान्ति एंव सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, यातायात, खाद्य एंव अभिहित को निर्देशित किया गया है। साफ–सफाई की व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.