UP News: डीजीपी ने एटीएस मुख्यालय का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

लखनऊ। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने रविवार को एटीएस मुख्यालय का निरीक्षण कर आतंकवाद-रोधी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिचालन क्षमता, आधारभूत ढांचे और तकनीकी संसाधनों को मजबूत करने के निर्देश दिए। डीजीपी ने खुफिया तंत्र, निगरानी प्रणाली और विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय की स्थिति का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़े - Lucknow News : गाजीपुर पीड़ित परिवार को सपा देगी 5 लाख की मदद, बोले अखिलेश— महिलाएं सुरक्षित नहीं

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित निगरानी बेहद जरूरी है, इसलिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और डेटा विश्लेषण को और मजबूत किया जाए।

डीजीपी ने एटीएस को हर स्थिति के लिए तैयार रखने हेतु नियमित मॉक ड्रिल और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कमांडोज़ के प्रशिक्षण संसाधनों का निरीक्षण करते हुए कौशल विकास पर जोर दिया और राष्ट्रीय स्तर की एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, बेहतर समन्वय और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के जरिए ही आतंकवाद जैसी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक एटीएस प्रेम गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई
दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को उनके 69वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच...
UP News: डीजीपी ने एटीएस मुख्यालय का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
अंबेडकरनगर में चार बच्चों और मां की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया
जनसुनवाई में डीएम ने दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
'पतिवर्स' पहले से बड़ा, ज्यादा वाइल्ड और ज्यादा मज़ेदार; 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.