युवक पर धारदार हथियार से हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के पलिया खास (बड़का खेत) में शनिवार रात घर के बाहर सो रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मणपुर निवासी विक्की मिश्र, जो ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, शनिवार रात अपने दरवाजे पर सो रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़े - बलिया में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, सात थानाध्यक्ष बदले

घायल विक्की मिश्र की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.