हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत के आरोपी फौजी गिरफ्तार

बलिया। सदर कोतवाली पुलिस ने हर्ष फायरिंग में गोली लगने से हुई मासूम की मौत के मामले में आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डबल बैरल 12 बोर की बंदूक भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर स्थित पांडेय के डेरा निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामलाल यादव के घर एक मई को मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग हुई थी। इस दौरान चली गोली से 10 वर्षीय वीर पुत्र संजय यादव की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े - Ballia News : हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, अग्निवीर प्रशिक्षण के दौरान पकड़ा गया

घटना के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की थीं।

इसी क्रम में प्रभारी उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बयासी चट्टी के पास से आरोपी सुनील यादव, निवासी केशवपुर, थाना सिमरी, जनपद बक्सर (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डबल बैरल 12 बोर बंदूक भी बरामद कर ली।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.