12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अभिज्ञा परमार का लक्ष्य NEET

बलिया। “सपनों को अगर पंख लग जाए तो उड़ान को कोई रोक नहीं सकता” — यह उक्ति उन छात्रों पर सटीक बैठती है, जो अपने लक्ष्य के प्रति पूरी लगन से जुटे हैं। ऐसी ही एक प्रतिभाशाली छात्रा हैं अभिज्ञा परमार।

वरिष्ठ पत्रकार दंपत्ति ओमकार सिंह और रंजना सिंह की बेटी अभिज्ञा ने हॉलीक्रॉस स्कूल, अमृतपाली में 12वीं की परीक्षा में टॉप थ्री में स्थान हासिल किया है। अब उनका अगला लक्ष्य मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनना है।

यह भी पढ़े - बलिया : 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, टीवीएस मोटर्स में नौकरी का मौका

अभिज्ञा ने इसके लिए कोचिंग ज्वाइन करने का निर्णय लिया है और वह पूरी गंभीरता के साथ तैयारी में जुट गई हैं। उनका कहना है कि वे देश सेवा के उद्देश्य से डॉक्टर बनना चाहती हैं।

परिवार और शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अभिज्ञा की सफलता और लक्ष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.