मेले में महिलाओं से कुंडल लूटे, एक व्यक्ति का पर्स भी चोरी

तिलहर। साप्ताहिक बिरिया बाबा मेले में रविवार को भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने कई महिलाओं को निशाना बनाते हुए उनके सोने के कुंडल लूट लिए, जबकि एक व्यक्ति का पर्स भी चोरी कर लिया। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, मेले में करधनी और चूड़ी पहनाने की रस्म वाले स्थान पर भारी भीड़ थी, इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना में बरेली के भमौरा क्षेत्र की कुटीमा देवी, मोहम्मदी क्षेत्र की विमला देवी, बदायूं के गुर्रा फरीदपुर गांव की नन्ही देवी और शाहजहांपुर के रहदेवा गांव की शकुंतला देवी के कुंडल लूट लिए गए। वहीं, लखीमपुर के संजय कठेरिया की जेब से करीब 2800 रुपये नगद सहित पर्स चोरी कर लिया गया।

घटना के बाद लोगों ने उचक्कों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना डायल 112 पर दी गई।

स्थानीय लोगों ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। मेले में केवल दो पीआरडी जवान तैनात थे।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस से तीन सिपाही मौके पर भेजे गए, जबकि वरिष्ठ अधिकारी देर से पहुंचे।

कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.