- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अंबेडकर नगर
- अंबेडकरनगर में चार बच्चों और मां की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया
अंबेडकरनगर में चार बच्चों और मां की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया
अंबेडकरनगर। जिले में चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के मामले में आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, नेवतरिया बाईपास के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह ढेर हो गया।
घटना के बाद बच्चों की मां गासिया खातून लापता हो गई थी, जिससे शुरुआती जांच में उस पर संदेह जताया गया था। हालांकि 3 मई को उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर नाले के किनारे मिला, जिस पर चोट के निशान पाए गए।
पुलिस ने हत्या, आत्महत्या और साजिश समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आमिर को मुख्य आरोपी माना गया था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती थीं, लेकिन मुठभेड़ में उसकी मौत के बाद अब जांच उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि इस जघन्य वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।
