UP News: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीएम तैनात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में रविवार देर रात आदेश जारी किया गया।

जारी सूची के अनुसार देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़े - लखनऊ : महिला आरक्षण पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, सपा-कांग्रेस को बताया ‘महिला विरोधी’

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।

www-parakhkhabar-com-69f81c8b4d0bb.jpgwww-parakhkhabar-com-69f81c8b52bb8.jpg

वहीं, रिंकू सिंह राही का इस्तीफा वापस लिए जाने के बाद उन्हें जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है।

राज्य सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.