उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को उनके 69वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उपराष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे विकसित भारत के निर्माण के साझा लक्ष्य को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने संसदीय कार्यवाही को प्रभावी बनाने में उनके योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़े - क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा और भारत रत्न देने की मांग

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर सफलता की कामना की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी बधाई संदेश दिया।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जन्म 4 मई 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था। उन्होंने 12 सितंबर 2025 को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वे महाराष्ट्र और झारखंड के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई
दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को उनके 69वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच...
UP News: डीजीपी ने एटीएस मुख्यालय का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
अंबेडकरनगर में चार बच्चों और मां की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया
जनसुनवाई में डीएम ने दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
'पतिवर्स' पहले से बड़ा, ज्यादा वाइल्ड और ज्यादा मज़ेदार; 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.