टैंकर की टक्कर से दंपति और बेटे की मौत, चालक फरार

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अयोध्या-गोंडा मार्ग पर रविवार को एक अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह के अनुसार, बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर माझा निवासी मान सिंह (43) अपनी पत्नी उर्मिला (40) और बेटे लवकुश (13) के साथ बाइक से बहराइच में एक शादी समारोह में जा रहे थे।

यह भी पढ़े - Gonda News : घर में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, कुछ दिन पहले ही बाहर प्रदेश से लौटा था

उन्होंने बताया कि कनकपुर गांव के पास पीछे से आ रहे टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर वाहन की चपेट में आ गए।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में उर्मिला और लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मान सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.