'पतिवर्स' पहले से बड़ा, ज्यादा वाइल्ड और ज्यादा मज़ेदार; 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई। टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ की आगामी कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

आयुष्मान खुराना इस फिल्म में प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक फॉरेस्ट ऑफिसर हैं और एक छोटी सी मदद के चलते उलझनों से भरी स्थिति में फंस जाते हैं। कहानी में उनके जीवन में तीन महिलाओं की एंट्री होती है, जिनका किरदार सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह निभा रही हैं।

यह भी पढ़े - “इक़बाल के आते ही सेट का माहौल बदल जाता है”: गुलकी जोशी

विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, आयशा रज़ा और दुर्गेश कुमार भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मुदस्सर अज़ीज़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है, जबकि जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म का ट्रेलर गलतफहमियों, कॉमिक कन्फ्यूज़न और इमोशनल पलों से भरपूर है, जिसमें ‘पतिवर्स’ की कहानी को पहले से ज्यादा मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है।

निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण है, जो दर्शकों को एक अलग अनुभव देने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं

Latest News

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई
दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को उनके 69वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच...
UP News: डीजीपी ने एटीएस मुख्यालय का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
अंबेडकरनगर में चार बच्चों और मां की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया
जनसुनवाई में डीएम ने दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
'पतिवर्स' पहले से बड़ा, ज्यादा वाइल्ड और ज्यादा मज़ेदार; 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.