Lucknow News: हैप्पीनेस्ट और फीडिंग इंडिया की पहल से 33 हजार से अधिक बच्चों तक पहुंचा पौष्टिक भोजन

लखनऊ: प्रीमियम पोल्ट्री ब्रांड हैप्पीनेस्ट ने फीडिंग इंडिया के साथ साझेदारी कर जरूरतमंद बच्चों तक पौष्टिक भोजन पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहल के तहत जनवरी से मई 2026 के बीच लखनऊ के स्कूलों में 33,000 से अधिक बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

इस कार्यक्रम के लिए हैप्पीनेस्ट ने फीडिंग इंडिया के डेली फीडिंग प्रोग्राम में 5 लाख रुपये से अधिक का योगदान दिया है। यह पहल स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य संस्थाओं के माध्यम से उन बच्चों और परिवारों तक पहुंच रही है, जिनके लिए प्रतिदिन पौष्टिक भोजन प्राप्त करना एक चुनौती है।

यह भी पढ़े - UP Anganwadi Bharti: उत्तर प्रदेश में 65 हजार से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की होगी भर्ती, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

कंपनी ने आगे भी इस सामाजिक अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया है। इसके तहत देशभर में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिकने वाली हैप्पीनेस्ट अंडों की प्रत्येक यूनिट पर 1 रुपये का योगदान फीडिंग इंडिया की पोषण संबंधी पहलों के लिए दिया जाएगा।

हैप्पीनेस्ट पोल्ट्री प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं सीईओ फैजल सिद्दीकी ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल ताजे और सुरक्षित पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान देना भी है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी जरूरतमंद बच्चों तक बेहतर पोषण पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

फीडिंग इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि कुपोषण बच्चों के स्वास्थ्य के साथ उनकी शिक्षा और भविष्य को भी प्रभावित करता है। संस्था देशभर में एक लाख से अधिक बच्चों तक पौष्टिक एवं संतुलित भोजन पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है और हैप्पीनेस्ट जैसे सहयोगियों के साथ इसकी पहुंच और मजबूत होगी।

फीडिंग इंडिया वर्तमान में 150 से अधिक शहरों में कार्यरत है और अपने साझेदारों के सहयोग से प्रतिदिन 1.40 लाख से ज्यादा बच्चों तक पहुंच रहा है। संस्था 1,091 एनजीओ से जुड़े स्कूलों, शिक्षा केंद्रों, अनाथालयों, खेल एवं कला अकादमियों के साथ-साथ 574 आंगनवाड़ी केंद्रों में भी पोषण संबंधी सेवाएं प्रदान कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
मेषआज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से...
Kanpur Crime News: प्रेमी के उकसाने पर पत्नी ने की पति की हत्या का आरोप, मोबाइल पर बात करते हुए किया था चाकू से हमला
Ballia News: बांसडीह में दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
Ballia News: बंकवा गांव में मिले 2200 वर्ष पुराने अवशेष, पुरातत्व विभाग की प्रारंभिक जांच में शुंग, कुषाण और गुप्तकाल के मिले प्रमाण
Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, सीवान से हाजीपुर तक मिलेगी सुविधा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.