Lucknow News: ट्रेन में बम की अफवाह से ऐशबाग स्टेशन पर मचा हड़कंप, सीट न मिलने पर युवक ने रची साजिश

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर आ गए। मौके पर जीआरपी, आरपीएफ और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंचीं और तत्काल जांच अभियान शुरू किया गया।

आधे घंटे तक चली सघन तलाशी

सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रोककर सभी कोचों की बारीकी से तलाशी ली। करीब आधे घंटे तक चली जांच के दौरान ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों ने यात्रियों से पूछताछ कर सूचना देने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़े - Lucknow News : फर्जी आईपीएस बनकर पुलिस पर रौब झाड़ रहा था युवक, सैल्यूट कराने की कोशिश के बाद खुली पोल

सीट नहीं मिलने पर फैलाई झूठी खबर

पूछताछ के दौरान यात्रियों के बताए गए एक युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सैनी जैकी निवासी तेलंगाना बताया। युवक ने स्वीकार किया कि ट्रेन में उसे सीट नहीं मिल रही थी, जिसके चलते उसने बम होने की झूठी अफवाह फैला दी।

आरोपी के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

जांच में बम की सूचना पूरी तरह फर्जी पाए जाने के बाद ट्रेन को सुरक्षित घोषित कर अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बाद ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की तत्काल अधिकारियों को जानकारी दें और अफवाहों से बचें।

खबरें और भी हैं

Latest News

Hardoi Road Accident: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत; तीन लोग गंभीर घायल Hardoi Road Accident: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत; तीन लोग गंभीर घायल
हरदोई: जिले में मंगलवार तड़के जीटी रोड स्थित जहानीखेड़ा मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार...
Lucknow News: ट्रेन में बम की अफवाह से ऐशबाग स्टेशन पर मचा हड़कंप, सीट न मिलने पर युवक ने रची साजिश
Varanasi News: काशी रेलवे स्टेशन के पास गंज शहीद मस्जिद को रेलवे का नोटिस, 20 जून तक परिसर खाली करने का निर्देश
Kushinagar News: टैंकर और बाइक की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 14 वर्षीय बेटी गंभीर
Prayagraj Triple Murder Case: चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.