Ballia News: बांसडीह में दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बलिया: बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर-12 से सोमवार की शाम दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-12 निवासी रामसरन पटेल की 12 वर्षीय पुत्री सरस्वती और पड़ोसी शिवजी तुरहा की 11 वर्षीय पुत्री खुशी तुरहा सोमवार शाम करीब 5 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गईं। देर रात तक दोनों के वापस न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।

यह भी पढ़े - बलिया में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से की मुलाकात, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मंगलवार को पीड़ित पिता ने बांसडीह कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

स्वजनों के मुताबिक, लापता होने के समय सरस्वती सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुई थी, जबकि खुशी नीले रंग की टी-शर्ट में थी।

प्रभारी निरीक्षक क्राइम बांक बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों बच्चियों की गुमशुदगी की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
मेषआज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से...
Kanpur Crime News: प्रेमी के उकसाने पर पत्नी ने की पति की हत्या का आरोप, मोबाइल पर बात करते हुए किया था चाकू से हमला
Ballia News: बांसडीह में दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
Ballia News: बंकवा गांव में मिले 2200 वर्ष पुराने अवशेष, पुरातत्व विभाग की प्रारंभिक जांच में शुंग, कुषाण और गुप्तकाल के मिले प्रमाण
Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, सीवान से हाजीपुर तक मिलेगी सुविधा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.