Hardoi Road Accident: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत; तीन लोग गंभीर घायल

हरदोई: जिले में मंगलवार तड़के जीटी रोड स्थित जहानीखेड़ा मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार नमक से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर निवासी विमल सिंह (45) अपने परिवार के साथ कार से यात्रा कर रहे थे। मंगलवार भोर में जब उनकी कार जहानीखेड़ा मोड़ के पास पहुंची, तभी नमक से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार ट्रॉली में फंस गई और काफी दूरी तक घिसटती चली गई।

यह भी पढ़े - हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस पलटने से महिला की मौत, तीन यात्री गंभीर घायल

इस हादसे में विमल सिंह, उनकी पत्नी वंदना पटेल (40) और 20 वर्षीय बेटी अलिख्या वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार में सवार वीर पटेल, रूबी और उनके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद सीमा को लेकर भ्रम, पसगवां पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पिहानी पुलिस मौके की ओर रवाना हुई, लेकिन जांच में सामने आया कि हादसा जहानीखेड़ा मोड़ पर होने के बाद ट्रॉली में फंसी कार घिसटते हुए खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र तक पहुंच गई थी। इसके बाद पसगवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायलों को उपचार के लिए शाहजहांपुर के अस्पताल भेजा।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल तीनों लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Hardoi Road Accident: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत; तीन लोग गंभीर घायल Hardoi Road Accident: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत; तीन लोग गंभीर घायल
हरदोई: जिले में मंगलवार तड़के जीटी रोड स्थित जहानीखेड़ा मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार...
Lucknow News: ट्रेन में बम की अफवाह से ऐशबाग स्टेशन पर मचा हड़कंप, सीट न मिलने पर युवक ने रची साजिश
Varanasi News: काशी रेलवे स्टेशन के पास गंज शहीद मस्जिद को रेलवे का नोटिस, 20 जून तक परिसर खाली करने का निर्देश
Kushinagar News: टैंकर और बाइक की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 14 वर्षीय बेटी गंभीर
Prayagraj Triple Murder Case: चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.