World Beautiful Airports: दुनिया ने माना भारत का दम, नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट को मिला वैश्विक सम्मान

मुंबई: भारत के एविएशन सेक्टर के लिए गर्व का क्षण है। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड के अंतर्गत आने वाले नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्साय की दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की वार्षिक सूची में शामिल किया गया है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय एयरपोर्ट कंपनी के दो एयरपोर्ट एक साथ इस वैश्विक सूची में जगह बनाने में सफल हुए हैं।

प्रिक्स वर्साय आर्किटेक्चर और डिजाइन के क्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, जिसकी घोषणा वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष यूनेस्को मुख्यालय पेरिस में की जाती है। यह सम्मान इमारतों के डिजाइन, नवाचार, सस्टेनेबिलिटी, सांस्कृतिक पहचान और उपयोगकर्ता अनुभव के आधार पर दिया जाता है।

यह भी पढ़े - एक साल में स्माइल फाउंडेशन ने 20 लाख लोगों तक पहुंचाई स्वास्थ्य सेवाएं, 22 राज्यों में चल रहीं 143 परियोजनाएं

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को उसकी कमल से प्रेरित आधुनिक वास्तुकला और अत्याधुनिक डिजाइन के लिए सराहा गया है। वहीं, गुवाहाटी एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 बांस के जंगलों की अवधारणा पर आधारित है, जो पूर्वोत्तर भारत की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

IMG-20260616-WA0013

यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारतीय एयरपोर्ट अब केवल यात्रा के केंद्र नहीं रह गए हैं, बल्कि क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण आधार बन चुके हैं। अदाणी एयरपोर्ट्स का उद्देश्य विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है, जो डिजाइन, कार्यक्षमता, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर यात्री अनुभव के वैश्विक मानकों पर खरा उतरे।

दुनिया के चुनिंदा सात सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट्स के साथ इस सूची में शामिल होना भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रतीक है। यह साबित करता है कि भारत अब सिर्फ उड़ान की सुविधा ही नहीं, बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव भी प्रदान कर रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
मेषआज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से...
Kanpur Crime News: प्रेमी के उकसाने पर पत्नी ने की पति की हत्या का आरोप, मोबाइल पर बात करते हुए किया था चाकू से हमला
Ballia News: बांसडीह में दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
Ballia News: बंकवा गांव में मिले 2200 वर्ष पुराने अवशेष, पुरातत्व विभाग की प्रारंभिक जांच में शुंग, कुषाण और गुप्तकाल के मिले प्रमाण
Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, सीवान से हाजीपुर तक मिलेगी सुविधा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.