Kanpur Crime News: प्रेमी के उकसाने पर पत्नी ने की पति की हत्या का आरोप, मोबाइल पर बात करते हुए किया था चाकू से हमला

कानपुर: शहर के फीलखाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने कथित प्रेमी के उकसाने पर पति पर चाकू से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेम विवाह के सात साल बाद हुआ दर्दनाक अंत

जानकारी के अनुसार, बालाजी धाम निवासी कारोबारी राम किशोर गुप्ता के बेटे मनीष गुप्ता ने वर्ष 2017 में निहारिका कश्यप से प्रेम विवाह किया था। दोनों का छह वर्षीय बेटा भी है। परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ वर्षों बाद निहारिका का एक अन्य युवक से प्रेम संबंध हो गया, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

यह भी पढ़े - कौन हैं सार्थक सिद्धांत? 17 वर्षीय छात्र को IIT कानपुर से मिला नौकरी का प्रस्ताव, OSM पोर्टल की खामियां उजागर कर बने चर्चा का विषय

मोबाइल पर प्रेमी से बात के दौरान हुआ हमला

परिजनों के अनुसार, 5 जून की दोपहर मनीष ने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी से मोबाइल पर बातचीत करते हुए देख लिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान निहारिका ने रसोई के चाकू से मनीष के पेट पर हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल मनीष को पहले केपीएम अस्पताल और बाद में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई।

प्रेमी की भूमिका की भी जांच में जुटी पुलिस

मृतक के पिता राम किशोर गुप्ता का आरोप है कि घटना के समय निहारिका मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी और वह उसे हमला करने के लिए उकसा रहा था। उनके अनुसार, मनीष ने अस्पताल में होश आने पर यह बात परिवार को बताई थी।

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर निहारिका के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कथित प्रेमी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर मामले की पूरी सच्चाई पता लगाने में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
मेषआज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से...
Kanpur Crime News: प्रेमी के उकसाने पर पत्नी ने की पति की हत्या का आरोप, मोबाइल पर बात करते हुए किया था चाकू से हमला
Ballia News: बांसडीह में दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
Ballia News: बंकवा गांव में मिले 2200 वर्ष पुराने अवशेष, पुरातत्व विभाग की प्रारंभिक जांच में शुंग, कुषाण और गुप्तकाल के मिले प्रमाण
Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, सीवान से हाजीपुर तक मिलेगी सुविधा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.