- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, नगर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
Ballia News: चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, नगर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
बलिया: अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई ग्लैमर बाइक बरामद की है।
मंगलवार को उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांधी नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से राज किशोर यादव उर्फ नान्हक यादव निवासी पिपरा, थाना दुबहड़ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से थाना दुबहड़ एवं हल्दी में विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी अतुल सिंह, अजय यादव, विशाल पांडेय और आनंद सिंह शामिल रहे।
