Varanasi News: काशी रेलवे स्टेशन के पास गंज शहीद मस्जिद को रेलवे का नोटिस, 20 जून तक परिसर खाली करने का निर्देश

वाराणसी: काशी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित गंज शहीद मस्जिद को रेलवे प्रशासन ने नोटिस जारी कर 20 जून तक परिसर खाली करने का निर्देश दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और विस्तार परियोजना के तहत की जा रही है।

कैंट स्टेशन के अधीक्षक अर्पित गुप्ता ने बताया कि काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना आवश्यक है। इसी क्रम में रेलवे की जमीन पर मौजूद चिह्नित ढांचों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े - Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी रेलवे और जिला प्रशासन की ओर से स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा चुका है। सर्वे के दौरान कुछ धार्मिक और अन्य निर्माण रेलवे की भूमि पर पाए गए थे, जिनके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले तीन जून को अदालत के आदेश के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अजाइब शहीद मजार और स्टेशन परिसर स्थित एक मस्जिद को हटाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, उस मामले में भी सर्वे और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई की गई थी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि गंज शहीद मस्जिद से संबंधित वर्तमान कार्रवाई भी काशी मॉडल रेलवे स्टेशन परियोजना के अंतर्गत की जा रही है और सभी आवश्यक कदम कानूनी प्रावधानों के अनुरूप उठाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Hardoi Road Accident: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत; तीन लोग गंभीर घायल Hardoi Road Accident: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत; तीन लोग गंभीर घायल
हरदोई: जिले में मंगलवार तड़के जीटी रोड स्थित जहानीखेड़ा मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार...
Lucknow News: ट्रेन में बम की अफवाह से ऐशबाग स्टेशन पर मचा हड़कंप, सीट न मिलने पर युवक ने रची साजिश
Varanasi News: काशी रेलवे स्टेशन के पास गंज शहीद मस्जिद को रेलवे का नोटिस, 20 जून तक परिसर खाली करने का निर्देश
Kushinagar News: टैंकर और बाइक की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 14 वर्षीय बेटी गंभीर
Prayagraj Triple Murder Case: चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.