- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मथुरा
- Mathura News: वृन्दावन में युवक ने प्रेमिका की हत्या के बाद की आत्महत्या, जांच जारी
Mathura News: वृन्दावन में युवक ने प्रेमिका की हत्या के बाद की आत्महत्या, जांच जारी
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृन्दावन क्षेत्र में सहजीवन में रह रहे एक युवक ने कथित रूप से अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच हाल के दिनों में विवाद हुआ था और राधिका ने सुभाष के खिलाफ छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे उनके बीच तनाव बढ़ गया था।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दोनों के बीच बातचीत हुई थी। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि विवाद बढ़ने पर सुभाष ने राधिका की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में स्वयं फांसी लगा ली।
घटना की जानकारी तब हुई जब राधिका की बहन अनीता ने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो राधिका का शव बिस्तर पर और सुभाष का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
