- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: गंगा में मुंडन संस्कार के दौरान चार लोग डूबे, तलाश जारी
Ballia News: गंगा में मुंडन संस्कार के दौरान चार लोग डूबे, तलाश जारी
On
बलिया। गंगा नदी के शिवरामपुर संगम घाट (ब्यासी) पर रविवार सुबह मुंडन संस्कार के दौरान दो किशोरियों समेत चार लोग डूब गए। घटना के बाद घाट पर हड़कंप मच गया और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़े - Ballia News : पंचायत चुनाव में देरी पर प्रधानों की मांग, कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासक बनाए जाएं
घटना में डूब रही चार में से दो किशोरियों को बचा लिया गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
डूबने वालों में हर्षिता चौहान (17) और नंदिता चौहान (12), दोनों निवासी रामपुर भोज, थाना गड़वार, अरुण चौहान (20) निवासी कल्याणीपुर, थाना फेफना तथा अर्जुन चौहान (19) निवासी खिलाड़ी महेशपुर, जनपद गाजीपुर शामिल हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया गया है। अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
पुलिस ने बताया कि तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
खबरें और भी हैं
बलिया में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, सात थानाध्यक्ष बदले
By Parakh Khabar
अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए ओआरएस वितरण अभियान शुरू
By Parakh Khabar
आगामी जनगणना में जाति गणना भी होगी: अधिकारी
By Parakh Khabar
पुणे की क्लीनटेक कंपनी नोवॉर्बिस इटस ने ₹13.35 करोड़ की फंडिंग जुटाई
By Parakh Khabar
छात्रा से कथित दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी प्रधानाध्यापक निलंबित
By Parakh Khabar
Ballia News : सरयू नदी में नहाते समय युवक डूबा, शव बरामद
By Parakh Khabar
Latest News
03 May 2026 12:31:14
बलिया। गंगा नदी के शिवरामपुर संगम घाट (ब्यासी) पर रविवार सुबह मुंडन संस्कार के दौरान दो किशोरियों समेत चार लोग...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
