बलिया में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, सात थानाध्यक्ष बदले

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले में बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। इस फेरबदल में शहर कोतवाली सहित सात थानों के प्रभारियों को बदला गया है, जबकि 59 कांस्टेबलों को भी नई तैनाती दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी को अपराध शाखा भेजा गया है, जबकि बांसडीह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है।

यह भी पढ़े - Ballia News : हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

प्रभारी न्यायालय सुरक्षा राकेश कुमार सिंह को बांसडीह कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। मानीटरिंग सेल/रिट सेल के निरीक्षक हरिशंकर सिंह को नरहीं का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

निरीक्षक विपीन सिंह को पुलिस लाइन से डीसीआरबी भेजा गया है। नरहीं के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह को दोकटी का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि दोकटी के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी को सहतवार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सहतवार के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है। पकड़ी के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक लालमणि सरोज को खेजुरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि खेजुरी के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को पकड़ी भेजा गया है।

1.jpgimg-20260503-wa0001.jpg3.jpg41.jpg

प्रभारी मीडिया सेल उपनिरीक्षक कौशल पाठक को पीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.