ओपी राजभर के दावे पर सपा सांसद सनातन पांडेय का पलटवार, बोले- "किसी में मुझे खरीदने की हैसियत नहीं"

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में टूट के दावे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सुभासपा प्रमुख और प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के "बागी बलिया" वाले बयान पर बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि वह जीवन भर समाजवादी विचारधारा के साथ रहेंगे और कोई भी ताकत उन्हें समाजवादी पार्टी से अलग नहीं कर सकती।

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में सनातन पांडेय ने कहा, "मैं ओम प्रकाश राजभर को इतनी विस्तृत जानकारी देने के लिए धन्यवाद देता हूं, लेकिन स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं समाजवादी पार्टी नहीं छोड़ने जा रहा हूं। चाहे मैं राजनीति में रहूं या नहीं, सांसद रहूं या नहीं, मेरा पूरा जीवन समाजवाद की विचारधारा को समर्पित है।"

यह भी पढ़े - UP News: गोशालाओं से बढ़ेगा रोजगार, हर जिले में विकसित होगा अलग गो-आधारित उद्योग

उन्होंने कहा, "जिन ताकतों के भरोसे राजभर यह बातें कर रहे हैं, वे हमें डरा सकती हैं, लेकिन सनातन पांडेय को खरीदने की हैसियत किसी में नहीं है। मेरे पास कोई अवैध संपत्ति नहीं है, मेरे पास मेरे पूर्वजों की दी हुई जमीन है और सदन के खाते के अलावा मेरा कोई अन्य खाता नहीं है।"

ब्राह्मण समाज को लेकर उन्होंने कहा कि हाल ही में सपा के कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज खुद को उपेक्षित और प्रताड़ित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का स्वभाव सामाजिक समरसता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का रहा है।

सपा सांसद ने यह भी कहा कि पार्टी से अन्य लोग क्या निर्णय लेते हैं, यह उनका विषय है, लेकिन वह आखिरी सांस तक समाजवादी पार्टी के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि जीवन के अंतिम समय में पार्टी कार्यालय की पहरेदारी करने का अवसर भी मिला तो वह पूरी निष्ठा से उसे निभाएंगे।

गौरतलब है कि मंत्री ओम प्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी में टूट का दावा कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि सपा के एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अपमान से "बागी बलिया" का नेता आहत है और पार्टी में टूट तय है। इस बयान के बाद बलिया के सांसद सनातन पांडेय ने खुलकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

चंदौली में क्रिकेट की गेंद को लेकर विवाद बना हिंसक संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सात गिरफ्तार चंदौली में क्रिकेट की गेंद को लेकर विवाद बना हिंसक संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सात गिरफ्तार
चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के साहूपुरी चौकी अंतर्गत व्यासपुर गांव में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते समय हुआ मामूली विवाद...
रायबरेली गार्ड हत्याकांड का खुलासा: भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते मौसेरे भाई ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बलिया में शिक्षकों का विशाल प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सरकार को सौंपा ज्ञापन
टिकट बेचने के आरोपों से घिरी निषाद पार्टी, संजय निषाद ने बनाई 4 सदस्यीय जांच समिति
ओपी राजभर के दावे पर सपा सांसद सनातन पांडेय का पलटवार, बोले- "किसी में मुझे खरीदने की हैसियत नहीं"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.