Ballia News: खाद्य विभाग के फर्जी अधिकारियों पर लगेगी रोक, अब पहचान पत्र दिखाना होगा अनिवार्य

बलिया: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने फर्जी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने खाद्य संवर्ग के सभी राजकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को विभागीय पहचान पत्र जारी कर दिया है। अब निरीक्षण, सैंपलिंग या खाद्य प्रवर्तन से जुड़ी किसी भी कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को अपना पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने 17 जून को जारी सार्वजनिक सूचना में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी पहचान पत्र धारण करके ही खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़े - बलिया में सरयू नदी का कटान जारी, सैकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन नदी में समाई

आदेश में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति विभागीय पहचान पत्र नहीं दिखाता है, तो उसे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अधिकारी या कर्मचारी न माना जाए और उसे निरीक्षण अथवा अन्य कार्रवाई में किसी प्रकार का सहयोग न दिया जाए।

ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति की सूचना तत्काल जिलाधिकारी को देने के साथ ही विभागीय व्हाट्सएप नंबर 9793429747 और ई-मेल [email protected] पर मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फैसले का बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) ने स्वागत किया है। बीसीडीए जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने इसे व्यापारियों की सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ: ‘मैडम जी, मुझे घर जाना है…’ बालगृह की बच्चियों की पुकार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से मिलाने की तैयारी लखनऊ: ‘मैडम जी, मुझे घर जाना है…’ बालगृह की बच्चियों की पुकार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से मिलाने की तैयारी
लखनऊ: “मैडम जी, मुझे अपने घर जाना है… प्लीज मुझे मेरे परिवार के पास पहुंचा दीजिए।” यह भावुक अपील पारा...
मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात: बैंक मैनेजर ने प्रेमिका के 7 वर्षीय बेटे की हत्या की, मां भी गिरफ्तार
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Maharajganj News: रात्रि चौपाल में गूंजी बेटियों की शिक्षा की आवाज, ग्रामीणों ने लिया हर बच्ची को स्कूल भेजने का संकल्प
बंधन बैंक ने बढ़ाई एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरें, एनआरआई ग्राहकों को मिलेगा 7.1% तक रिटर्न
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.