अनुष्का पाल हत्याकांड: अखिलेश यादव ने की सीबीआई जांच की मांग, परिवार को 50 लाख मदद और नौकरी देने की उठाई मांग

लखनऊ: मेरठ की उभरती कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग उठाई है।

गुरुवार को अनुष्का पाल के पिता नेमपाल, सरधना विधायक अतुल प्रधान के साथ लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचे और अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश ने परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़े - Lucknow News: जन्नत बार के बाहर हवाई फायरिंग से सनसनी, बाउंसरों से विवाद के बाद मुख्य आरोपी फरार

बता दें कि मेरठ के चिरोड़ी गांव निवासी अनुष्का पाल कबड्डी की प्रतिभावान खिलाड़ी थीं। वह शोभापुर क्षेत्र में किराए पर रहकर पढ़ाई के साथ कबड्डी का अभ्यास करती थीं। अनुष्का स्कूल गेम्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी थीं। कुछ दिन पहले उनके लापता होने के बाद उनका शव बरामद हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि 3,600 रुपये के लेन-देन के विवाद में उनकी हत्या कर दी गई थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष करती रही है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर पीड़ित परिवार की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

गौरतलब है कि घटना के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और विधायक अतुल प्रधान भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर चुके हैं।

इस अवसर पर सपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मेरठ जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी सहित अन्य नेता शामिल थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

चंदौली में क्रिकेट की गेंद को लेकर विवाद बना हिंसक संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सात गिरफ्तार चंदौली में क्रिकेट की गेंद को लेकर विवाद बना हिंसक संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सात गिरफ्तार
चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के साहूपुरी चौकी अंतर्गत व्यासपुर गांव में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते समय हुआ मामूली विवाद...
रायबरेली गार्ड हत्याकांड का खुलासा: भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते मौसेरे भाई ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बलिया में शिक्षकों का विशाल प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सरकार को सौंपा ज्ञापन
टिकट बेचने के आरोपों से घिरी निषाद पार्टी, संजय निषाद ने बनाई 4 सदस्यीय जांच समिति
ओपी राजभर के दावे पर सपा सांसद सनातन पांडेय का पलटवार, बोले- "किसी में मुझे खरीदने की हैसियत नहीं"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.