- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- चंदौली
- चंदौली में क्रिकेट की गेंद को लेकर विवाद बना हिंसक संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सात गिरफ्तार...
चंदौली में क्रिकेट की गेंद को लेकर विवाद बना हिंसक संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सात गिरफ्तार
चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के साहूपुरी चौकी अंतर्गत व्यासपुर गांव में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते समय हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गेंद को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है।
महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप
मासूम समेत दो लोग घायल
मारपीट की इस घटना में ढाई वर्षीय अलतमस और तारा नाम की महिला घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों घायलों का उपचार कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी।
मुकदमा दर्ज कर सात आरोपियों को भेजा गया जेल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।
कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी शिव कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
