- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- सपा में टूट के दावे पर फिर बोले ओपी राजभर, कहा- सांसदों के घर जाकर माफी मांगें अखिलेश
सपा में टूट के दावे पर फिर बोले ओपी राजभर, कहा- सांसदों के घर जाकर माफी मांगें अखिलेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) में संभावित टूट को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। यूपी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा में बड़े बदलाव का दावा करते हुए राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उन्हें अपनी पार्टी को बचाना है, तो उन्हें नाराज सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगनी चाहिए।
हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से पहले ही राजभर के इन दावों को खारिज किया जा चुका है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि उनकी पार्टी पूरी तरह एकजुट और मजबूत है तथा भाजपा पर अन्य दलों को तोड़ने का आरोप लगाया है।
राजभर के लगातार बयानों के बाद प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सपा इस मुद्दे पर आगे क्या रणनीति अपनाती है।
