- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- रायबरेली
- रायबरेली गार्ड हत्याकांड का खुलासा: भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते मौसेरे भाई ने की हत्या, आरोपी गिरफ्...
रायबरेली गार्ड हत्याकांड का खुलासा: भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते मौसेरे भाई ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा स्थित पानी की टंकी परिसर में हुए गार्ड हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। शुरुआती जांच में अज्ञात हत्यारों की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जांच में पारिवारिक विवाद और कथित प्रेम प्रसंग हत्या की वजह बनकर सामने आया। पुलिस ने उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा निवासी आरोपी राजकिशोर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त धारदार बांका भी बरामद कर लिया है।
भाभी से संबंध के कारण बना हत्या का षड्यंत्र
चारपाई पर सो रहे गार्ड पर किया हमला
पुलिस के मुताबिक, राजकिशोर को पता था कि बिंदा प्रसाद ठकुराइन खेड़ा की पानी की टंकी परिसर में गार्ड के रूप में कार्य करता था और रात में वहीं सोता था। 14 जून की रात जब बिंदा प्रसाद चारपाई पर सो रहा था, तब आरोपी मौके पर पहुंचा और धारदार बांके से उसके सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
72 घंटे में खुली हत्या की गुत्थी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। बछरावां पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका भी बरामद कर लिया।
क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
