गोंडा दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, सड़क निर्माण कार्यों की करेंगे समीक्षा

गोंडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 12:20 बजे गोंडा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद सीधे देवीपाटन मंडल आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में देवीपाटन और बस्ती मंडल के लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण एवं गड्ढामुक्त अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में विभिन्न जिलों की सड़कों की स्थिति, गड्ढामुक्त किए गए मार्गों का विवरण और जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए नए सड़क निर्माण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। जरूरत और प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने की रणनीति तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री के एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार गोंडा आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और शहर की सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। प्रशासन की सक्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्टेशन रोड पर बने बड़े गड्ढों को बुधवार रात में ही भर दिया गया।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

चंदौली में क्रिकेट की गेंद को लेकर विवाद बना हिंसक संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सात गिरफ्तार चंदौली में क्रिकेट की गेंद को लेकर विवाद बना हिंसक संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सात गिरफ्तार
चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के साहूपुरी चौकी अंतर्गत व्यासपुर गांव में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते समय हुआ मामूली विवाद...
रायबरेली गार्ड हत्याकांड का खुलासा: भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते मौसेरे भाई ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बलिया में शिक्षकों का विशाल प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सरकार को सौंपा ज्ञापन
टिकट बेचने के आरोपों से घिरी निषाद पार्टी, संजय निषाद ने बनाई 4 सदस्यीय जांच समिति
ओपी राजभर के दावे पर सपा सांसद सनातन पांडेय का पलटवार, बोले- "किसी में मुझे खरीदने की हैसियत नहीं"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.