टिकट बेचने के आरोपों से घिरी निषाद पार्टी, संजय निषाद ने बनाई 4 सदस्यीय जांच समिति

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले टिकटों की कथित खरीद-फरोख्त के आरोपों को लेकर निषाद पार्टी में सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व प्रदेश चुनाव प्रभारी से जुड़े कथित वीडियो सामने आने के बाद निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय आंतरिक समिति का गठन कर दिया है। समिति को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

यह विवाद एक मीडिया संस्थान के स्टिंग ऑपरेशन के बाद सामने आया है, जिसमें निषाद पार्टी के एक पदाधिकारी का कथित वीडियो सामने आया। वीडियो में विधानसभा टिकट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की मांग किए जाने का दावा किया गया है। कथित बातचीत के अनुसार, विधायक का टिकट पाने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये तक खर्च करने की बात कही गई, जिसमें कुछ राशि पहले और बाकी टिकट की घोषणा से पहले देने की शर्त बताई गई।

यह भी पढ़े - UP News: शिक्षकों के तबादलों पर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद डीएम को भेजा गया पत्र

मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने निषाद पार्टी पर निशाना साधा, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन में टिकटों की खरीद-बिक्री के लिए कोई स्थान नहीं है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, गठित जांच समिति कथित वीडियो की सत्यता, संबंधित पदाधिकारियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच करेगी। समिति संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर अपनी रिपोर्ट सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

स्टिंग ऑपरेशन में किए गए प्रमुख दावे

विधानसभा टिकट के लिए पांच करोड़ रुपये तक की मांग का कथित दावा।

आधी रकम पहले और शेष राशि टिकट घोषित होने से पहले देने की बात।

पिछले चुनाव में दो करोड़ से आठ करोड़ रुपये तक में टिकट तय होने का कथित दावा।

वीडियो सामने आने के बाद निषाद पार्टी द्वारा चार सदस्यीय जांच समिति का गठन।

समिति को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश।

खबरें और भी हैं

Latest News

चंदौली में क्रिकेट की गेंद को लेकर विवाद बना हिंसक संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सात गिरफ्तार चंदौली में क्रिकेट की गेंद को लेकर विवाद बना हिंसक संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सात गिरफ्तार
चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के साहूपुरी चौकी अंतर्गत व्यासपुर गांव में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते समय हुआ मामूली विवाद...
रायबरेली गार्ड हत्याकांड का खुलासा: भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते मौसेरे भाई ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बलिया में शिक्षकों का विशाल प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सरकार को सौंपा ज्ञापन
टिकट बेचने के आरोपों से घिरी निषाद पार्टी, संजय निषाद ने बनाई 4 सदस्यीय जांच समिति
ओपी राजभर के दावे पर सपा सांसद सनातन पांडेय का पलटवार, बोले- "किसी में मुझे खरीदने की हैसियत नहीं"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.