उत्तर प्रदेश का बजट सत्र : विधानसभा की कार्यवाही से पहले सपा विधायकों ने की जमकर नारेबाजी

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज शुक्रवार को पहला दिन है। इस बीच राज्यपाल के अभिभाषण से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विधान भवन परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे विधायकों ने हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

'सपा ने उठाई जनता की आवाज'

बता दें कि समाजवादी पार्टी विधायकों ने कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, जाति आधारित गणना कराए जाने के साथ कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के नेता मनोज पांडे ने कहा, ‘कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जनता परेशान है । मुख्य विपक्षी दल होने के नाते हम जनता की आवाज उठा रहे हैं और आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी मांग है कि सरकार जनहित के विषय पर सदन में चर्चा कराए।’

यह भी पढ़े - यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

'जनता की मांग को सदन में ले जाएगी सपा'

पटेल ने मीडिया से बातचीत में करते हुए कहा कि, "भारतीय जनता पार्टी सदन का कार्यकाल इतना कम करती है कि हम जनता की आवाज वहां नहीं उठा पाते, इसलिए विधान भवन परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ धरना दे रहे हैं"। साथ ही बताया कि, जो बजट सत्र आज शुरू होने जा रहा है, उसमें भी संसदीय मर्यादाओं का पालन करते हुए हम जनता की मांग को सदन में रखेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.