Rambhadracharya: जगदगुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री योगी ने किया फोन, अस्पताल में भर्ती।

सीएम योगी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी को फोन करके जगद्गुरु का हाल जाना।

गद्गुरु रामभद्राचार्य ने राम जन्‍मभूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट में गवाही दी थी। जब सुप्रीम कोर्ट के न्‍यायाधीशों ने गुरु रामभद्राचार्य से भगवान राम के जन्‍मस्‍थान के बारे में शास्‍त्रीय और वैदिक प्रमाण मांगे तो...

Lucknow News : रामानन्द संप्रदाय के मौजूदा चार जगद्गुरु में से एक जगद्गुरु रामभद्राचार्य का उत्तर प्रदेश के हाथरस में शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई थी। इस कारण उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हालत में अब सुधार है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी को फोन करके जगद्गुरु का हाल जाना।

राम कथा के दौरान बिगड़ी तबियत

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

हाथरस जिले के लाडपुर गांव में जगद्गुरु रामभद्राचार्य 25 जनवरी से रामकथा कर रहे हैं। शुक्रवार को रामकथा का आखिरी दिन था। शुक्रवार को जगद्गुरु को सीने में दर्द का आभास हुआ। जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन का होना भी सीने में दर्द का एक कारण हो सकता है।

राम जन्‍मभूमि केस में दी थी गवाही 

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने राम जन्‍मभूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट में गवाही दी थी। जब सुप्रीम कोर्ट के न्‍यायाधीशों ने गुरु रामभद्राचार्य से भगवान राम के जन्‍मस्‍थान के बारे में शास्‍त्रीय और वैदिक प्रमाण मांगे तो उन्‍होंने अथर्ववेद का हवाला दिया था और उन्‍होंने अथर्ववेद के 10वें कांड के 31वें अनुवाक के दूसरे मंत्र का हवाला देते हुए प्रभु राम के जन्‍म का वैदिक प्रमाण दिया था। जगद्गुरु रामभद्राचार्य चित्रकूट में रहते हैं। वे रामानन्द संप्रदाय के मौजूदा चार जगद्गुरु में से एक हैं और इस पद पर 1988 से हैं। उनका वास्तविक नाम गिरधर मिश्रा है। वह एक विद्वान्, शिक्षाविद्, बहुभाषाविद्, प्रवचनकार, दार्शनिक और हिंदू धर्मगुरु हैं। वह रामानन्द संप्रदाय के मौजूदा चार जगद्गुरु में से एक हैं और इस पद पर 1988 से हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: मनियर में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने डीजे किया सीज Ballia News: मनियर में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने डीजे किया सीज
बलिया: जिले के मनियर थाना क्षेत्र के मुडियारी गांव में 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने...
Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.