Aaj Ka Rashifal 16 Feb 2026: कैसा रहेगा आज का सोमवार, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। बेवजह की भागदौड़ से बचें। दिन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। कारोबार में नुकसान की आशंका है, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। पारिवारिक मतभेद और जीवनसाथी से तकरार की स्थिति बन सकती है।

वृषभ

मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। नया काम शुरू करने या जोखिम भरे फैसलों से बचें। परिवार में जीवनसाथी या भाई-भतीजों से मतभेद की संभावना है।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 12 Feb 2026: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

मिथुन

स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। नए काम की शुरुआत के योग हैं। परिवार में शुभ या मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। धार्मिक यात्रा के संकेत मिल रहे हैं।

कर्क

किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। दिन सकारात्मक रहेगा। कारोबार में नई शुरुआत या बड़ी डील मिलने के योग हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा के भी संकेत हैं।

सिंह

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में कोई नया ऑफर मिल सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी साबित होगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।

कन्या

लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। दिन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में अटके कार्य पूरे होंगे और नए काम की शुरुआत संभव है। धार्मिक यात्रा या मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।

तुला

नौकरी और करियर से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी। दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। परिवार में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। नए कार्य की शुरुआत होगी। जीवनसाथी से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।

वृश्चिक

कारोबार में नुकसान की आशंका है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में बदलाव नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक विवाद से बचें और जीवनसाथी से रिश्ते मधुर बनाए रखें।

धनु

दिन सतर्कता बरतने का है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी या साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। हालांकि दिन रोमांस में बीत सकता है। यात्रा पर जाते समय सावधानी रखें।

मकर

दिन खुशियों भरा रहेगा। अपनों की सफलता से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। बच्चों को समय देना लाभकारी रहेगा। किसी रिश्तेदार की तबीयत खराब हो सकती है। लव लाइफ में थोड़ी खटास आ सकती है। दोस्तों के साथ सतर्कता बरतें।

कुंभ

दिन मानसिक तनाव दे सकता है। मन में फालतू विचार आ सकते हैं। शारीरिक व्यायाम लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट में निवेश के योग हैं। जीवनसाथी के साथ वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मीन

निराशावादी रवैये से बाहर निकलने का दिन है। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा। पुराने सामान की साफ-सफाई में समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, हालांकि भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.