हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिलने उनके घर पहुंचे राहुल गांधी

लखनऊ/हाथरस। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को हाथरस की भगदड़ में जान गंवाने वाले पीड़ितों के घर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने घटना को लेकर शोक जताया। कहा कि यह बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है और अपनों के खोने का दर्द मैं समझ सकता हूं।

सबसे पहले राहुल गांधी पहुंचे अलीगढ़

राहुल गांधी शुक्रवार की भोर में ही दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग भगदड़ काण्ड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने सबसे पहले अलीगढ़ में प्रभावितों से मिलने अकराबाद क्षेत्र के पिलखाना गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भेंट की और घटना का दुर्भाग्यपूर्ण बताया। ताला नगरी अलीगढ़ में हाथरस काण्ड के पीड़ितों का दर्द बांटकर वे हाथरस जाएंगे। जहां राहुल दलित बस्ती में आयोजित हाथरस हादसे में मृत लोगों के प्रति संत्वना के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में भी हिस्सा लेंगे और अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल जानेंगे।

राहुल ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी

अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव पिलखाना में शुक्रवार प्रात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचकर हाथरस सत्संग हादसे के मृतक मंजू उसके छह वर्ष के बेटे पंकज अन्य परिवार की शांति देवी व प्रेमवती के पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।

घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिजनों से घटना के बारे में जानकारी करने के साथ मृतक मंजू की सास को राहुल गांधी ने आश्वस्त किया कि वह अपने स्तर से हर संभव उनकी मदद करेंगे और कहा कि अब वह इस स्तर पर है कि पीड़ित परिवारों की लड़ाई लड़ने के साथ उनकी सरकार द्वारा हर संभव मदद करायेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
देहरादून, अगस्त 2026: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले तीन छात्रों—रोनिक बिस्वास, मानव दास और कशिश चौहान—को उच्च शिक्षा...
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
‘इंद्रपुत्र’ के साथ पौराणिक सिनेमा की नई गाथा शुरू करेगा ज़ी स्टूडियोज़, किरण अब्बावरम होंगे मुख्य भूमिका में
सोनी सब के ‘यादें’ में शापित ममी का रहस्य, कलाकारों ने साझा किए बचपन के मजेदार अंधविश्वास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.