Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी

बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्रसूता की मौत के मामले में गैर-इरादतन हत्या के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को टुनटुन राजभर पुत्र श्रीनिवास राजभर, निवासी सरदासपुर थाना रसड़ा ने गड़वार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी निर्मला देवी अपने मायके जोगापुर (थाना गड़वार) में थीं और प्रसव होने वाला था। प्रसव कराने की जिम्मेदारी रतसर क्षेत्र की एक महिला चांदमुनी और उसके पुत्र कृष्णा ने ली थी।

यह भी पढ़े - Ballia News: पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुणे जाने से पहले पहुंचा था ससुराल

शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों ने प्रसव कराने के नाम पर 40 हजार रुपये लिए। आरोप है कि डिलीवरी के बाद निर्मला देवी की हालत बिगड़ने लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। इसी दौरान चांदमुनी और उसका पुत्र मौके से फरार हो गए। परिजन गंभीर हालत में प्रसूता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर गड़वार थाना पुलिस ने गुरुवार को अभियुक्त कृष्णानंद उर्फ कृष्णा पुत्र छोटेलाल राम, निवासी बहादुरपुर कारी, थाना गड़वार को रतसर-खेजुरी मार्ग स्थित जिगनी मोड़ के पास संत रविदास मंदिर के निकट से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक नीरज यादव ने पुलिस टीम के साथ की। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में फरार महिला आरोपी चांदमुनी की तलाश जारी है तथा प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्रसूता की मौत के मामले में गैर-इरादतन हत्या के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार...
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
मिट्टी हटाने के विवाद में मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
बलिया के यात्रियों को बड़ी राहत, छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 जून से
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.