राजस्थान के राज्यपाल ने बलिया के तीन शिक्षकों को 'शिक्षक श्री सम्मान' से किया सम्मानित

बलिया। बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया एवं भारतीय शिक्षण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के राज्यपाल हरीभाऊ किशनराव बागडे से जयपुर स्थित राजभवन (लोक भवन) में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल में बलिया जनपद से डॉ. संजय कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव (एआरपी, गड़वार) तथा शेषनाथ यादव (शिक्षक संकुल, गड़वार) शामिल रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने तीनों शिक्षकों को 'शिक्षक श्री सम्मान' से सम्मानित किया।

यह भी पढ़े - Ballia News: बरात से लौट रहे लोगों पर हमला, घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत; पांच नामजद पर मुकदमा

इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार यादव ने अपनी स्वलिखित पुस्तक 'समरसता के नायक डॉ. भीमराव अंबेडकर' राज्यपाल को भेंट की।

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश और राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था, नवाचारों तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल ने भी शिक्षा के क्षेत्र में अपने विचार साझा किए और शिक्षकों से संवाद किया।

कार्यक्रम के अंत में बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.