Lucknow Fire Tragedy: अग्निकांड के बाद सीएम योगी ने रद्द किए सभी आधिकारिक कार्यक्रम, घायलों से की मुलाकात

लखनऊ। अलीगंज स्थित कोचिंग एवं एनीमेशन सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री ने 23 जून के अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मुख्यमंत्री को मंगलवार को हाथरस में 548 करोड़ रुपये की 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करना था। इसके अलावा आगरा में प्रस्तावित विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी उनके कार्यक्रम में शामिल थी।

अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़ पहुंचे लखनऊ

गौरतलब है कि हादसे के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने अपना दौरा बीच में ही समाप्त कर दिया और तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़े - UP Politics: सपा में टूट के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- भाजपा का इतिहास दल तोड़ने का रहा

लखनऊ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे अलीगंज स्थित अग्निकांड स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने हादसे की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

अखिलेश यादव ने जताया शोक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक छात्र-छात्राओं के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अखिलेश यादव ने कहा कि हादसे में घायल सभी छात्रों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए और प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए।

सपा नेताओं ने घटनास्थल का लिया जायजा

सपा प्रमुख के निर्देश पर पार्टी के लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी सहित कई नेताओं ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

अलीगंज अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। घटना के बाद सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था और भवन संचालन से जुड़े नियमों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिनकी जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग, हल्दी में निकला विशाल कैंडल मार्च Ballia News : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग, हल्दी में निकला विशाल कैंडल मार्च
हल्दी (बलिया)। बिहार में हुए भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की...
Lucknow Fire Tragedy : "दोषियों को नहीं बख्शेंगे", डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान, हाई लेवल जांच के आदेश
लखनऊ अग्निकांड : मातम, चीखें और बेबसी के बीच मदद की गुहार, हर आंख हुई नम
'महाप्रभु जगन्नाथ' के ट्रेलर लॉन्च ने बनाया रिकॉर्ड, 10 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुआ भव्य अनावरण
पिता का संकल्प और बच्चों का सुरक्षित भविष्य, एसबीआई लाइफ ने पेश किया स्मार्ट प्लैटिना यंग अचीवर प्लान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.