‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में गौरव बाजपेयी निभाएंगे अभिजीत का अनोखा किरदार, बोले- हीरो भी हूं और विलेन भी

मध्य प्रदेश। सन नियो का आगामी शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ अपने अलग अंदाज और प्रेरणादायक कहानी के साथ दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। शो में अभिनेत्री आरती बिराजदार के साथ अभिनेता गौरव बाजपेयी अभिजीत की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे वह कहानी का सबसे दिलचस्प और रहस्यमयी किरदार मानते हैं। उनके मुताबिक, दर्शकों के लिए यह तय करना आसान नहीं होगा कि अभिजीत हीरो है, विलेन है या दोनों का मिश्रण।

शो की कहानी वैदेही के संघर्ष, सपनों और आत्मविश्वास से भरे सफर को केंद्र में रखती है। वहीं अभिजीत का किरदार कहानी में कई अप्रत्याशित मोड़ लेकर आएगा।

यह भी पढ़े - ‘यादें’ के सेट पर पहेलियां सुलझाकर समय बिताते हैं कलाकार, देविश आहूजा ने साझा किया दिलचस्प अनुभव

शो का हिस्सा बनने पर खुशी जताते हुए गौरव बाजपेयी ने कहा, "‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ की कहानी बेहद अलग और प्रभावशाली है। यह एक युवा लड़की के संघर्ष, चुनौतियों और उसके सपनों को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस कहानी का हिस्सा बनने का अवसर मिला।"

अपने किरदार के बारे में उन्होंने बताया कि अभिजीत ऐसा व्यक्ति है, जो जीवन के हर पहलू में परफेक्शन चाहता है। चाहे उसकी निजी जिंदगी हो या पेशेवर जीवन, वह हर चीज़ को अपने तरीके से सही देखना चाहता है। हालांकि, उसकी यही सोच उसके जीवन में कई मुश्किलें और चुनौतियां भी खड़ी करती है।

गौरव ने कहा, "अभिजीत का किरदार सबसे खास इसलिए है क्योंकि वह कहानी का हीरो भी है, लेकिन कई लोगों को वह विलेन भी लग सकता है। उसके व्यक्तित्व के दोनों पहलू हैं, जो उसे एक गहरा और दिलचस्प किरदार बनाते हैं।"

‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ का प्रसारण 6 जुलाई से हर दिन शाम 7:30 बजे केवल सन नियो पर होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.