- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: पुलिस मुठभेड़ में संदिग्ध गोतस्कर गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
Ballia News: पुलिस मुठभेड़ में संदिग्ध गोतस्कर गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ में गोतस्करी के एक मामले में वांछित संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस टीम ने पीछा किया। अधिकारियों के मुताबिक, खुद को घिरता देख चालक वाहन से उतर गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदन मोहन उर्फ डब्ल्यू यादव (27), निवासी इच्छा चौबे का पुरा, थाना नरही के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह फेफना थाने में दर्ज गोतस्करी के एक मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह गोतस्करी के मामलों में सक्रिय रहने के साथ नरही थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी भी बताया जाता है।
मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
