अनमोल सिनेमा पर पहली बार प्रसारित होगी सनी देओल की फिल्म 'जाट', 27 जून को होगा वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

मुंबई। सनी देओल अभिनीत एक्शन फिल्म 'जाट' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर इस शनिवार, 27 जून को शाम 7:30 बजे अनमोल सिनेमा पर किया जाएगा। दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और सनी देओल के जोशीले अंदाज से सजी यह फिल्म पहली बार टेलीविज़न दर्शकों के लिए प्रसारित होगी।

फिल्म में सनी देओल एक ऐसे निडर और ईमानदार किरदार में नजर आते हैं, जो दूसरों की सुरक्षा के लिए हर खतरे का सामना करने को तैयार रहता है। कहानी एक ऐसे शख्स के संघर्ष और साहस को दर्शाती है, जो लोगों की रक्षा के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देता है।

यह भी पढ़े - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: आरती बिराजदार ने बताया योग का महत्व, बोलीं- "योग सिर्फ ट्रेंड नहीं, जीवनशैली है"

फिल्म की खास बात यह है कि सनी देओल ने इसके अधिकांश एक्शन दृश्य स्वयं फिल्माए हैं। उनके दमदार एक्शन और प्रभावशाली अभिनय को फिल्म की प्रमुख ताकत माना जा रहा है।

गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी 'जाट' उनकी बॉलीवुड में निर्देशक के रूप में पहली फिल्म है। फिल्म में एक्शन के साथ भावनात्मक ड्रामा का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा, जो हर वर्ग के दर्शकों का मनोरंजन करने का दावा करता है।

दर्शक 'जाट' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 27 जून, शनिवार, शाम 7:30 बजे केवल अनमोल सिनेमा पर देख सकेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.