- Hindi News
- मनोरंजन
- ज़ी सिनेमा पर इस हफ्ते प्रीमियर्स की भरमार, ‘आधि शब्दम’, ‘सहदेव’ और ‘ओ’ रोमियो का होगा वर्ल्ड टेलीवि...
ज़ी सिनेमा पर इस हफ्ते प्रीमियर्स की भरमार, ‘आधि शब्दम’, ‘सहदेव’ और ‘ओ’ रोमियो का होगा वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
मुंबई। ज़ी सिनेमा इस सप्ताह दर्शकों के लिए मनोरंजन का ट्रिपल डोज़ लेकर आ रहा है। चैनल पर सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘आधि शब्दम’, हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा ‘सहदेव’ और गैंगस्टर रोमांस ‘ओ’ रोमियो’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर किया जाएगा। तीनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं और दर्शकों को हॉरर, एक्शन और रोमांस का भरपूर अनुभव देने का दावा करती हैं।
गुरुवार, 25 जून रात 8 बजे प्रसारित होने वाली ‘आधि शब्दम’ एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है। फिल्म की कहानी पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर रूबेन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक मेडिकल कॉलेज में हो रही रहस्यमयी मौतों और अजीब घटनाओं की जांच का जिम्मा मिलता है। जैसे-जैसे वह सच के करीब पहुंचता है, कई चौंकाने वाले रहस्य सामने आते हैं। फिल्म में आदि, लक्ष्मी मेनन, सिमरन और लैला प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
‘सहदेव’ में दिखेगा दमदार एक्शन
शनिवार, 27 जून रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर ‘सहदेव’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर होगा। रवि तेजा अभिनीत यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो साधारण किसान के रूप में जीवन जी रहा होता है, लेकिन उसके अतीत से जुड़े खतरनाक रहस्य एक पत्रकार की जांच के बाद सामने आने लगते हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस और भावनात्मक ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलेगा।
‘ओ’ रोमियो’ बनेगी सप्ताह का सबसे बड़ा आकर्षण
रविवार, 28 जून रात 8 बजे विशाल भारद्वाज निर्देशित ‘ओ’ रोमियो’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर होगा। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी विशेष भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म एकतरफा प्रेम, अपराध और अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। शाहिद कपूर 'उस्तरा' के किरदार में हैं, जिसकी जिंदगी अफशां (तृप्ति डिमरी) से प्यार होने के बाद पूरी तरह बदल जाती है।
तृप्ति डिमरी ने कहा…
तृप्ति डिमरी ने कहा कि अफशां का किरदार उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। उनके अनुसार यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जो मुश्किल परिस्थितियों में भी अपने फैसले खुद लेती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इस किरदार से भावनात्मक रूप से जुड़ पाएंगे।
विशाल भारद्वाज बोले…
निर्देशक विशाल भारद्वाज ने कहा कि फिल्म की कहानी 1995 के मुंबई की पृष्ठभूमि में बुनी गई है, जहां दंगों के बाद शहर खुद को संभाल रहा था और अंडरवर्ल्ड अपने चरम पर था। उन्होंने कहा कि यह कहानी प्यार, जुनून और अपराध के खतरनाक मेल को दिखाती है।
दर्शक इस सप्ताह 25 जून, 27 जून और 28 जून को रात 8 बजे क्रमशः ‘आधि शब्दम’, ‘सहदेव’ और ‘ओ’ रोमियो’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर सिर्फ ज़ी सिनेमा पर देख सकेंगे।
