Ballia News : शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाही पर हमला, पति-पत्नी समेत छह पर मुकदमा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बलिया। विवाद की शिकायत की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रीराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, इब्राहिमपट्टी पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल अमित मिश्रा ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वह चकहबसापुर निवासी सुनीता यादव पत्नी अमित यादव द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच के सिलसिले में गांव पहुंचे थे।

यह भी पढ़े - मिट्टी हटाने के विवाद में मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

जांच के दौरान हेड कांस्टेबल विपक्षी पक्ष के श्रीराम यादव के घर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने पर उपस्थित होने की सूचना दी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर श्रीराम यादव, उसकी पत्नी बेचनी, पुत्र शिप्पू यादव, कृष्णा यादव, संदेश यादव तथा दामाद महेंद्र यादव उर्फ कंचन (निवासी मझवारा, थाना घोसी, जनपद मऊ) ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने हेड कांस्टेबल की तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी श्रीराम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
मेष आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और लंबे समय...
Ballia News : शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाही पर हमला, पति-पत्नी समेत छह पर मुकदमा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.